कृषिपर्यावरणमध्य प्रदेश

बेमौसम बारिश और ओला वृष्टि से फसले चौपट, कई मकान हुए क्षतिग्रस्त

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सिलवानी । बुधवार की दोपहर से लेकर शाम तक तहसील सिलवानी के अनेक ग्राम में बेमौसम बरसात एवं ओलोबृष्टि की मार से किसान एवम आम नागरिक एक बार फिर परेशान हो गए है।
सिलवानी तहसील में बेमौसम बरसात की वजह से किसानों की चिंता लगातार बढ़ती दिखाई दे रही। बम्होरी क्षेत्र लगातार 45 मिनट तक मूसलाधार बारिश होने से किसानों की मूंग की फसल में नुकसान होने की संभावना है। लगातार बारिश होने से ग्रामीण जनों की मकानों में भरा पानी, कई वर्ष पुराने पेड़ धराशाई हो गए,
मूसलाधार बारिश में सिलवानी तहसील के बेमौसम बारिश से मुड़ापार, तुलसीपार, दिल्हारी बम्होरी, रमपुरा कला आदि ग्रामीण अंचलों में ओलावृष्टि से ग्रीष्मकालीन मूंग की फसल में हुआ बड़े पैमाने पर नुकसान, वही कई मकानों की छप्पड़ उड़ गई, और कई स्थानों से वृक्ष भी उखड़ गए, साथ ही बिजली व्यवस्था हुई बाधित हुई । वही सिलवानी नगर में भी जोरदार बारिश हुई। जिससे बुधवार के बाजार में भगदड़ मच गई लोग पानी से बचने के लिए यहां वहां भटकते नजर आए। तेज हवा के साथ आकाशीय बिजली भी चमकती रही।

Related Articles

Back to top button