मध्य प्रदेश

संध्याकालीन पैदल भ्रमण, अपराधियों की धरपकड़ एवं यातायात जन जागरूकता अभियान चलाया

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा के दिशा निर्देशन में रायसेन जिले समस्त थानों में संध्याकालीन पैदल भ्रमण एवं सड़क सुरक्षा यातायात जन जागरूकता संबंधी विशेष अभियान निरंतर चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में थाना देवरी में अनु विभागीय अधिकारी बरेली राजीव जांगले के निर्देशन में थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं समस्त पुलिस स्टाफ के द्वारा देवरी कस्बे में पैदल भ्रमण किया जाकर कस्बा के हाट बाजार प्रमुख चौक चौराहे, शरारती तत्वों के बैठक के स्थानों कलारी की दुकान होटल ढाबों का पैदल भ्रमण किया जाकर निरीक्षण किया गया बाजार व्यवस्था एवं धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर आम नागरिकों से पुलिस के कार्यों में सहयोग करने एवं शरारती तथा अपराधिक प्रवृत्ति वाले व्यक्तियों की सूचना पुलिस को देने की अपील की गई है। यातायात संबंधी नियमों की जानकारी भी पुलिस द्वारा निरंतर वाहन चालक तथा आम नागरिकों को अभियान चलाया जाकर एवं वाहन चेकिंग के दौरान दी जा रही है। ताकि यातायात जन जागरूकता के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी आ सके।
अभियान के तहत थाना क्षेत्र के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों एवं हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों व आम नागरिकों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई हेलमेट लगाने एवं हेलमेट के अभाव में होने वाली सड़क दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन ना चलाएं, नशे में वाहन चलाने के कारण होने वाली दुर्घटनाएं इत्यादि के संबंध में विस्तृत जानकारी तथा दुर्घटना होने उपरांत उसका परिवार पर क्या प्रभाव पड़ता है इत्यादि की जानकारी दी गई एवं यातायात नियमों का पालन कर आम नागरिक सुरक्षित चलें इत्यादि महत्वपूर्ण जानकारियां पैदल कस्बा भ्रमण एवं यातायात जन जागरूकता अभियान के तहत दी जा रही हैं।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल ने बताया कि संध्याकालीन पैदल भ्रमण, अपराधियों की धरपकड़ एवं यातायात जन जागरूकता अभियान संपूर्ण रायसेन जिले में लगातार जारी है इसका मुख्य उद्देश्य है की आमजन में सुरक्षा की भावना पैदा हो आमजन भी पुलिस के कार्यों में सहयोग कर अपराधिक प्रवृत्ति तथा इन कार्यों में लिप्त असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को देकर पुलिस के कार्यों में सहयोग करें। अपराधों पर अंकुश एवं जनता में सुरक्षा व सहयोग की भावना पैदा करना ही इसका मूल उद्देश्य है।

Related Articles

Back to top button