मनोरंजन

बेरोजगार युवाओ की समस्याओं का शोधपरक अध्ययन है सम्यक अभियान


बरेली । रायसेन जिले के बरेली से प्रसिद्ध विचारक व लेखक भास्कर राव रोकड़े ने शिक्षित बेरोजगार युवाओ की समस्याओं का शोधपरक अध्ययन कर समस्याओ के समाधान हेतु व्यापक सम्यक अभियान की शुरुआत की 100 दिन चलने वाले इस अभियान में कोशिश रहेगी सारे प्रदेश में घूमने की।
आउटसोर्सिंग सिस्टम से नियुक्तियों पर पाबंदी लगाकर कार्यरत सभी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के स्थान पर नियमित नियुक्तियां सुनिश्चित कराना।
प्राइवेट व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शिफ्ट डयूटी अधिकतम 8 घंटे की सुनिश्चित कराना । प्राइवेट कंपनियों के कर्मचारियों को तत्काल न्याय दिलाने हेतु “प्लेसमेंट डिपार्टमेंट स्थापित कराना। प्राइवेट कंपनियों को कर्मचारियों की अंधाधुंध छटनी के जो अधिकार दे दिये गये हैं, उनमे संशोधन कराके कर्मचारियों के हित मे श्रम कानून की व्यवस्था सुनिश्चित कराना।
सरकारी कर्मचारियों को अनावश्यक अपमानित करने की परंपरा बन गई है। शिक्षित बेरोजगार युवा कर्मचारियों के सम्मान व स्वाभिमान को बनाये रखने हेतु संकल्पित रहेंगे।
राजघरानो ने रियासतकालीन संपत्ति को कोविनेंट मर्जर के विपरीत निजी संपत्ति बना रखा है, उसे सरकारी घोधित कराके, उसे निवेशित कर प्रदेश में टिही ड्राई -पोर्ट से जोड़ते हुए डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर बनाकर, राज्य में फ़ूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्री का विश्व- प्रसिद्ध नेटवर्क स्थापित कर, प्रसंस्करित कृषि उत्पादों को ग्लोबल मार्केट से जोड़ना व राज्य में इंडस्ट्री- सेंट्रिक कम्युनिटी फॉर्मिंग सिस्टम विकसित करना।

Related Articles

Back to top button