मध्य प्रदेश
लोगों का गुस्सा फूटा दी आंदोलन की चेतावनी

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी नगर परिषद के वार्ड नंबर 7 के नागरिक करीब 50 से 60 बरसों से सरकारी जमीन पर अपनी अपनी झोपड़ी बनाकर निवास कर रहे हैं। जिनको शासन ने बिजली कनेक्शन, वाटर सप्लाई के कनेक्शन, BPL कार्ड, मकान नंबर तक जारी कर दिए हैं लेकिन अभी तक वार्ड नंबर 7 में निवास करने वाले नागरिकों को आवासीय पट्टे नहीं दिए गए हैं जिससे सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा जबकि शासन पट्टे के लिए आवेदन ले रखे हैं लेकिन पट्टे जारी नहीं किये जिससे परेशान होकर नागरिकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन दिया एवं आने वाले समय में हड़ताल की चेतावनी दी।



