ब्लाक कांग्रेस कार्यकारणी का गठन, सिहोरा में प्रेसवार्ता में दी जानकारी
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ब्लाक सिहोरा व विधान सभा क्षेत्र अन्तर्गत ब्लाक काग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सिहोरा रेवा पैलेस में ब्लाक अध्यक्ष बिहारी पटेल कांग्रेस कमेटी सिहोरा द्वारा एक प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया है ।
इस दौरान उन्होनें बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार एवं जिला प्रभारी सुनील जैन पूर्व विधायक जिला सह प्रभारी, विभास जैन की सहमति से एवं जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष डॉक्टर निलेश जैन के मार्गदर्शन में एवं जिला संगठन मंत्री, राज किशोर पटेल ब्लॉक प्रभारी व लोकेश मिश्रा के सहयोग से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सिहोरा की कार्यकारिणी घोषित की गई। इस कार्यकारणी में सभी कार्यकर्ताओं को स्थान देने का प्रयास किया गया है।
सिहोरा विधान सभा क्षेत्र की कार्यकारणी में ब्लॉक उपाध्यक्ष 20, महासचिव के 18, सचिव के 6 व सोशल मीडिया प्रभारी एवं मार्गदर्शन हेतु 91 विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल किए गए । इस दौरान प्रेस वार्ता में सिहोरा के सभी पत्रकारगण के साथ वरिष्ठ नागरिक सुशील कुमार पांडे, अशोक खरे, चंद्रभान उर्मालिया, प्रकाश कुररिया पूर्व ब्लाक अध्यक्ष, जितेंद्र श्रीवास्तव, विजय निखरा , पार्षद राजेश चौबे, पूर्व पार्षद संदीप व्यवहार , पूर्व पार्षद राजेश पटेल, पूर्व पार्षद गणेश दहिया, पूर्व पार्षद आलोक पांडे, पूर्व पार्षद मनसूर मंसूरी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मोहन मिश्रा, घनश्याम बड़गैया, दिलीप जैन, राहुल श्रीवास्तव, भूरा ज्योतिषी, पवन सोनी, फैज आलम शाह, शेख साबिर, अजय पाठक जिला सोशल मीडिया प्रभारी रिंकू शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी सौरभ रजक, शमशेर खान सहित काग्रेस पार्टी के अन्य कार्यकर्तागण उपस्थित रहें ।



