क्राइम

युवती ने थाने में पेट्रोल डालकर किया खुद को आग के हवाले, पुलिस कार्यवाही नही करने से थी नाराज

शहडोल । जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 26 वर्षीय युवती अमलाई थाने में पुलिस की मौजूदगी में ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग हवाले कर दिया, जिसे पुलिस कर्मियों ने आनन फानन में उपचार कें लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया है । जहां वह जिंदगी मौत की लड़ाई लड़ रही है। दरअसल युवती का रामपुर पटवारी से प्रेम प्रसंग था, पटवारी शारीरिक शोषण कर शादी से इंकार कर रहा था, जिसकी युवती ने थाने में शिकायत की थी, पुलिस द्वारा कार्यवाही नही करने से नाराज युवती ने मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाइन में कई थी, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमी पटवारी पर मामला दर्ज कर लिया, और थाने में प्रेमी पटवारी व फरियादिया के बीच कुछ बातचीत हुई जिसके बाद फरियादिया ने थाने में ही देर शाम पेट्रोल डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया, जो अब अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र के ईटा भट्ठा की रहने वाली 26 वर्षीय युवती का जयसिहंगर के ग्राम बतौडी के रहने वाले जिले के रामपुर हल्का पटवारी ब्रजबहादुर कंवर से प्रेम प्रसंग था, पटवारी ने युवती के शारीरिक संबंध बना शादी से इंकार कर रहा था, जिससे आहत युवती ने 12 अगस्त को मामले की अमलाई थाने में शिकायत की, पुलिस द्वारा कार्यवाही नही किये जाने से नाराज युवती ने मामले की शिकायत सीएम हेल्प लाइन 181 में कर दी, जिससे आनन फानन में पुलिस ने प्रेमी पटवारी के खिलाफ भादवि की धारा 376 का मामला दर्ज कर लिया, पुलिस की इस कार्यवाही से संतुष्ट होकर युवती ने सीएम हेल्प लाइन की शिकायत बंद करा दी, इस दौरान थाने में मौजूद प्रेमी पटवारी और युवती के बीच थाने परिसर में बातचीत हो रही थी कि तभी अचानक युवती ने थाने परिसर में खुद के ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग के हवाले कर दिया, जिसे पुलिस की मदद से आनन फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से युवती को जबलपुर रेफर किया गया है। और आरोपी पटवारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button