मध्य प्रदेशविधिक सेवा

न्यायोत्सव सप्ताह का हुआ शुभारंभ, वाहन रैली को न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

4 नवम्बर से 09 नवंबर 2024 तक विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वाहन रैली का आयोजन, वाहन रैली में हैलमेट पहन कर सिहोरा नगर का किया भ्रमण
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं माननीय न्यायाधीश सैफी दाऊदी (न्यायाधीश) तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा के निर्देशन पर दिनांक 4 नवम्बर 2024 को न्यायोत्सव के शुभारंभ किया गया। न्यायोत्सव सप्ताह 4 नवम्बर से 9 नवंबर 2024 तक विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वाहन रैली का हुआ सोमवार को आयोजन, वाहन रैली में हैलमेट पहन कर सिहोरा नगर का किया भ्रमण, न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना ।
बाइक रैली के दौरान क्षेत्रीय समस्त पैरा लीगल वालंटियर को अपनी अपनी बाइक लेकर साथ ही में हेलमेट लगाकर रैली में शामिल हुए है।
माननीय न्यायाधीश के द्वारा हरी झंडी दिखाकर बाइको को नगर भ्रमण हेतु रवाना किया गया। समस्त पैरा लीगल वालंटियर ने अपनी अपनी बाइक और हेलमेट पहन कर सिहोरा नगर भ्रमण कर वापिस सिविल कोर्ट परिसर में लौट कर रैली को सफल बनाया।
कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश सैफी दाऊदी द्वितीय /अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा, सुधांशु सिन्हा जिला न्यायाधीश तृतीय व्यवहार न्यायालय सिहोरा, रेशमा खातून जेएमएफसी सिहोरा, तनुश्री शिवहरे जेएमएफसी सिहोरा, उर्वशी यादव जेएमएफसी सिहोरा के साथ शा अपर अधिवक्ता ओम प्रकाश तिवारी, दिलबट सिद्धिकी एडवाकेट, अजय किशोर तिवारी, संजय सिंह सेंगर, जितेन्द्र पाण्डे, मोहम्मद शकील सिद्धिकी, यशस्वी ठाकुर, मनोज दुबे, शशांक चंद्रवंशी, दीपक पटेल, नन्हें भैया पटेल, अभय मिश्रा सहित न्यायिक कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button