मध्य प्रदेश

38 सरपंच निर्विरोध : 17 सरपंच बाड़ी ब्लॉक से, 12 महिलाऐं, ग्रामीणों ने बनाया आपसी समन्वय, सिरसौदा पंचायत में भी महिला सरपंच सहित पंच निर्विरोध निर्वाचित

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। भोपाल संभाग में रायसेन एक मात्र ऐसा जिला है, जहां पर सबसे ज्यादा 37 सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए है, उसमें 21 महिलाएं और 16 पुरुष सरपंच शामिल है । इतना ही नहीं जिले की सातों जनपदों में 13 जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए है । उनमें भी 11 महिलाएं और 2 पुरुष जनपद सदस्य के रुप में शामिल है । जिले के बाड़ी ब्लॉक के नेताओं और ग्रामीणों के समन्वय का ही परिणाम है कि बाड़ी से सबसे ज्यादा सरपंच और जनपद सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए है। इसमें भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। जिससे उनके परिवार के सदस्य भी निर्विरोध चुन लिए गए हैं ।जनपद पंचायत सांची की ग्राम पंचायत सिरसोदा में महिला सरपंच सहित समस्त पंच निर्विरोध चुने जा चुके हैं।
बाडी जनपद पंचायत बसे 17 निर्विरोध सरपंच बने है, उनमें 12 महिलाएं और 5 पुरुष शामिल है।जबकि यहां से 6 जनपद सदस्य भी निर्विरोध चुने गए है। उनमें 5 महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान की बहू आशा सिंह चौहान जनपद पंचायत के वार्ड क्रमांक 9 से निर्विरोध जनपद सदस्य चुनी गई है । इसी तरह उदयपुरा से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास के भतीजे अंकित ठाकुर भी जनपद के वार्ड क्रमांक 6 से निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित घोषित हुए हैं । इसी तरह सिलवानी जनपद पंचायत के पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं विधायक रामपालसिंह राजपूत के बहनोई ठाकुर तरवरसिंह राजपूत के साथ ही दो महिलाएं निर्विरोध जनपद सदस्य निर्वाचित घोषित हुई हैं ।
भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने भी निर्विरोध निर्वाचन के लिए एडी चोटी का जोर लगा दिया था । लगातार ग्रामीणों के बीच पहुंच कर उन्हें समझाया । जिन्होंने नामांकन फार्म भर दिए थे, उन्हें फार्म खींचने के लिए प्रेरित किया ।
निर्विरोध निर्वाचन के लिए बनाई आपस में सहमति, निकलवा दिए फार्म….,
जिले भर में जो 38 सरपंच और 13 जनपद सदस्य निर्विरोध चुने गए है, उसके लिए गांव के लोगों और नेताओं ने काफी प्रयास किए है।ताकि गांव से मिसाल कायम हो सके । साथ ही पुरस्कार के रुप में मिलने वाली राशि भी उनकी ग्राम पंचायत को प्राप्त हो सके । साथ ही चुनाव पर खर्च होने वाली राशि भी गांव के विकास के काम खर्च में काम आ सके । इसी भावना के चलते आम सहमति से सरपंच और जनपद सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए है ।

Related Articles

Back to top button