भाजपा कार्यकर्ता में सस्पेंस बरकरार,टिकट कटने को लेकर, मौजूदा विधायक के समर्थकों की उड़ी नींद..!

पाटन विधान सभा क्षेत्र की टिकिट की चर्चा जोरों पर
ब्यूरो चीफ : राजेन्द्र सिंह
पाटन। आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है। टिकिट को लेकर भी सस्पेंस बरकरार है। गुटवाजी के कारण भाजपा कार्यकर्त्ता बड़ी असमंजस की स्थिति में है। सबसे बड़ी वजह गुजरात फार्मूले को लेकर है जिसके अनुसार 70 वर्ष पार के मौजूदा या अन्य कोई भी नेता को पार्टी टिकिट नही देगी दूसरा कारण 3 बार से लगातार विधायक रहे या एक या दो बार हार का भी सामना करना पड़ा हो लेकिन 3 बार से लगातार भाजपा की टिकिट पर चुनाव लडा हो ऐसे नेताओं की भी गुजरात फार्मूले के हिसाब से टिकट कट सकती है तीसरा कारण वर्तमान विधायक एवं उनके परिवार से और उनके नाते रिश्तेदार को भी भाजपा टिकिट नहीं देगी, गुजरात में बीजेपी ने 40 फीसदी मौजूदा विधायकों के टिकिट काटकर जीत का परचम लहराते हुए सबको चौंका दिया था वैसा ही पार्टी मध्यप्रदेश में करने जा रही है। जिसकी वजह से भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक विधान सभा में आयोजित होने वाले कोन से कार्यक्रम में जाय और कोन से कार्यक्रम में न जाय इस दुविधा में फंसे है। यही कारण है कि पाटन विधान सभा की टिकट को लेकर घमासान मंचा है। और समर्थक बड़ी पशोपेश की स्थिति में है उनको सूझ नहीं रहा है किसके पास जाएं और किसके पास ना जाएं। आने आला समय तय करेगा भाजपा किसको मैदान में उतारती हैं। टिकिट के जुगत में मौजूदा विधायक ने पूरी ताकत झोंक दी वही अन्य टिकिट के दावेदार अपने अपने स्तर पर जोर आजमाइश में लगे हैं। आने वाला समय तय करेगा कि पाटन विधान सभा क्षेत्र से भाजपा किसे अपना प्रत्याशी घोषित करती है।



