भाजपा की संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब

दर्शन सिंह का फार्म भरवाने पहुंचे मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री
संकल्प सभा में 900 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
नर्मदापुरम । गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी लोकसभा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह का नामांकन फार्म जमा करवाने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी नर्मदापुरम पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी के साथ नर्मदा मैया का पूजन कर संकल्प सभा में शामिल हुए। सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं जनता जनार्दन को संवोधित करते हुए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘एक ही संकल्प है कि बहनों की आंखों में आंसू नहीं रहेंगे। उनके चेहरे पर मुस्कुराहट होगी। आर्थिक सशक्तिकरण, सामाजिक सशक्तिकरण, शैक्षिक और राजनीतिक सशक्तिकरण करना है।’ चौधरी की नामांकन रैली और सभा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब एक ही संकल्प अब की बार 400 पार जिसके लिए हमें प्राण पण से जुटना है।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों से संवाद करते हुए भाजपा प्रत्याशी चौधरी दर्शन सिंह ने कहा कि मैं तो एक साधारण कार्यकर्ता हूं मैं शीर्ष नेतृत्व के प्रति कृताज्ञापित करता हूं जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य से कार्यकर्ता को लोकसभा प्रत्याशी के रूप में खड़ा किया है। इस अवसर पर स्वागत भाषण सीताशरण शर्मा एवं आभार जिला अध्यक्ष माधव दास अग्रवाल ने किया। संकल्प सभा में 900 लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की जिसमें कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों सहित किसानों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे एकम सिंह पटेल के साथ 700 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्य मंत्री नरेंद्र पटेल, राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, तेंदूखेड़ा विधायक विश्वनाथ पटेल, पूर्व विधायक जालम सिंह पटेल, पिपरिया विधायक ठाकुरदास नागवंशी , सोहागपुर विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह, होशंगाबाद विधायक सीताशरण शर्मा, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर वर्मा सहित समस्त भाजपा के जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।



