मध्य प्रदेश

प्राथमिक स्कूल मे छात्र छात्राओ को पीने के पानी की किल्लत

गोपालपुरा गांव का मामला
रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय एकीकृत प्राथमिक विध्यालय गोपालपुरा विकास खंड देवरी मे इस समय पीने के पानी की समस्या से स्कूलीबच्चे बुरी तरह जूझ रहे है अभिभावको ने हमारे प्रतिनिधि को बताया है की स्कूल प्रांगण मे एक हेण्डपम्प लगा हुआ है जिसमे पानी नही होने के कारण इसका उपयोग नही होता है परिसर मे ही एक पानी का बोर है जिसमे विधुत मोटर के माध्यम पानी की आपूर्ति हो रही थी पिछले दिनो अज्ञात कारणो से उक्त बोर से पानी आना बंद हो गया तभी से वह बन्द पडा हुआ है बुधवार को पत्रकारो ने मौके पर पहुँचकर बच्चो की पानी की समस्या को देखते हुए तत्काल सम्बन्धित अधिकारी को समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र सुधार की मांग की जिस पर अधिकारी ने नलकूप को शीघ्र सुधारने का आश्वासन दिया है, बताया जाता है की जल जीवन मिशन के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्र मे जो शासन व्दारा हर घर नल जल योजना क्रियान्वित है उसका काम समय सीमा मे व ठीक ढंग से संचालित नही होने के कारण लोगो को पीने का पानी उपलब्ध नही हो रहा है शासन इस ओर ध्यान दे।

Related Articles

Back to top button