खेलमध्य प्रदेश

रायसेन की फुटबाल टीम ने जमाया तिरंगा कप पर कब्जा, उपविजेता बनी साँची की टीम

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । खेल एवं युवक कल्याण विभाग के खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय फुटबाल मैच कराया गया।फायनल मैच जिला प्रशिक्षण केंद्र और साँची की फुटबाल टीम के बीच कराया गया। यहां आयोजित किए गए । खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, फुटबाल के मास्टर कोच वीएस बुंदेला ने बताया कि जिला स्तरीय तिंरगा कप फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेल स्टेडियम रायसेन में खेला गया। जिसमें जिला प्रशिक्षण केंद्र रायसेन ने साँची को हराकर फ़ाइनल मैच में विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। उप विजेता बनीं साँची की टीम। दोनों टीमों को पुरस्कार वितरण के बाद हर घर तिरंगा अभियान में सहभागिता निभाने का लिया संकल्प।

Related Articles

Back to top button