जनसंपर्क विभाग ने दुर्घटना में मृत तीनो पत्रकारों को चार-चार लाख की सहायता राशि आश्रितों के खातों में जमा कराने हेतु जारी की
भोपाल । जनसम्पर्क संचालनालय मध्यप्रदेश कार्यालय ने अपने आदेश क्रमांक 5670 / संसं/अधि/प.क./2022-23 जनसंपर्क संचालनालय द्वारा विदिशा के तीन पत्रकारों की सड़क दुर्घटना में मृत्यु पश्चात आश्रित पत्नी को मध्यप्रदेश संचार प्रतिनिधि कल्याण कोष से चार – चार लाख रुपए कुल बारह लाख की राशि स्वीकृत की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीमती रीना शर्मा, पत्नी स्व. श्री राजेश शर्मा विदिशा (विदिशा एक्सप्रेस), श्रीमती रूपा शर्मा स्व. श्री सुनील शर्मा विदिशा (विदिशा टुडे) , श्रीमती लालि दीक्षित पत्नी स्व. श्री नरेन्द्र दीक्षित विदिशा (नयन एक्सप्रेस) को चार – चार लाख रुपए कुल बारह लाख की राशि स्वीकृत की है।
ज्ञातव्य है कि भोपाल विदिशा स्टेट हाइवे 18 के लांबाखेड़ा मोड़ पर सोमवार रात्रि दस बजे के लगभग एक भूसा ट्रक ड्राइवर ने लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। भोपाल से विदिशा बाइक एमपी 40 एमएन 8640 से जा रहे राजेश शर्मा निवासी अरिहंत विहार विदिशा, सुनील शर्मा निवासी सिंधी कालोनी विदिशा व नरेन्द्र दीक्षित निवासी आरएमपी नगर फेस 2 विदिशा को तेज़ व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। जिससे तीनों ही बाइक सवार युवकों को मौके पर ही मौत हो गई। तीनों ही युवक पेशे से विदिशा क्षेत्र के पत्रकार हैं।
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तीनों पत्रकारों के दुर्घटना में निधन पर शोक जताते हुए कहा है कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं।




