मध्य प्रदेशराजनीति

भाजपा बूथ विस्तारक अभियान 2.0 में बूथ शक्तिकरण का कार्य करेंगे पदाधिकारी जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता : प्रीतम सिंह

ब्यूरो चीफ : भागवत सिंह लोधी
दमोह। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशन में और जिला अध्यक्ष एड प्रीतम सिंह, अभियान के जिला प्रभारी गोपाल पटेल के मार्गदर्शन में 14 मार्च से बूथ विस्तारक अभियान 2.0 का प्रारंभ हुआ, जिसकी समीक्षा संगठन के जिला प्रभारी डॉ अभिलाष पांडेय के द्वारा वर्चुअल माध्यम से की गई। इसमें जिला प्रभारी जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित सभी जिला पदाधिकारी और मण्डल अध्यक्ष सम्मिलित हुए। जिला प्रभारी डॉ अभिलाष पांडेय ने सम्पूर्ण अभियान की जानकारी ली और बूथ विस्तारक अभियान को सम्पूर्ण जिले के सभी मंडलों में प्रभारी की निगरानी में और ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं के सहयोग से किए जाने की बात कहीं।
भाजपा के बूथ विस्तारक अभियान के तहत जिलाध्यक्ष प्रीतमसिंह लोधी ने दीनदयाल मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक 3 पर बूथ क्रमांक 97 के वार्ड अध्यक्ष जितेंद्र राठौर के निवास बूथ अध्यक्ष मंजू चौहान एवं बूथ समिति के साथ बैठक कर समिति की समीक्षा की उनके साथ मंडल के अध्यक्ष कृष्णा राज, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव, मंडल महामंत्री राजेंद्र चौरसिया संदीप शर्मा उपस्थित रहे |
जिला अध्यक्ष एड प्रीतमसिंह ने कहा कि बूथ की समिति को ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीके से किया जाना है, विगत चुनावों में भाजपा को प्राप्त मत प्रतिशत को 10 प्रतिशत हर बूथ पर वृद्धि करने का कार्य करना है। और इस तरह से बूथ समिति का गठन भी करना है कि मत वृद्धि करने का कार्य हो सकें। इन दस दिनों में जिला पदाधिकारी, सभी मोर्चों, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि सभी जिले के 147 शक्ति केंद्रों के 1164 बूथों पर प्रवास करेंगे। जिला कार्यालय में बूथ विस्तारक अभियान 2.0 का कॉल सेंटर बनाया गया है, जिससे प्रत्येक बूथ की अपडेट ली जायेगी।
अभियान के जिला प्रभारी गोपाल पटेल ने बूथ अभियान की संपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक बूथ पर पेज प्रभारी से एवं बूथ समिति का गठन इस अभियान मे करना है और इसमें शामिल जिले के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि नियमित रूप से बूथ पर प्रवास करके बूथ को मजबूत बनाने का करणीय कार्य हम सभी को करना है।

Related Articles

Back to top button