श्री आदिनाथ कांच मंदिर में जन्मजयंती महामहोत्सव का आयोजन 16 मार्च को
ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
दमोह। देवाधिदेव आदिब्रम्हा धर्म प्रवर्तक भगवान श्री श्री 1008 आदिनाथ स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव प्रतिवर्षानुसार वर्तमान काल के प्रथम तीर्थंकर श्री 1008 आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक महोत्सव परम पूज्य आचार्य श्री 108 विहर्ष सागर जी महाराज के ससंघ सानिध्य में मनाया जा रहा है। मूलनायक भगवान आदिनाथ का महामस्तकाभिषेक, शांतिधारा, विधान का संगीतमय आयोजन प्रतिष्ठाचार्य पंडित द्वे डॉक्टर श्री अभिषेक जी, डाक्टर श्री आशीष जी जैन सगरा वालो के सानिध्य में संपन्न होगा। दोपहर में दमोह नगर में विराजमान सभी साधुओं के मंगल समागम के साथ सभी साधुओं के मंगल प्रवचन का लाभ सभी धर्मप्रेमी बंधुओ को प्राप्त होगा। सायं कालीन कार्यक्रम में महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। सकल जैन समाज दमोह से इस आयोजन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने हेतु कांच मंदिर कमेटी ने सभी से आग्रह किया है।



