खेलमध्य प्रदेश

टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता : रायसेन सिलवानी संयुक्त विजेता घोषित

सिलवानी । नगर परिषद सिलवानी के तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रायसेन और सिलवानी के बीच खेला गया । रायसेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए जिसमें सबसे अधिक नवीन ने 85 रन की पारी खेली जवाब में सिलवानी की टीम को 12 गेंदों में 17 रन की आवश्यकता थी और 5 विकेट शेष थे परंतु खराब रोशनी के कारण दोनों टीमों को संयुक्त विजेता घोषित किया गया । सिलवानी की ओर से शाहरुख ने धुआंधार 66 रन की पारी खेली। समापन एवं पुरस्कार वितरण विधायक प्रतिनिधि विभोर नायक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष संजय मस्ताना, जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि मोनू मताम्बर, पार्षद प्रतिनिधि मिलन जैन, मोहन साहू, पार्षद प्रदीप कुशवाहा द्वारा किया गया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार शाहरुख को दिया गया । मैन ऑफ द सीरीज नवीन को दी गई। इस अवसर पर आयोजन समिति इमरान खान, राकेश राय, धर्मेश जैन, आशीष जैन, गोलू महाराज, जावेद खान और सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद तारिक द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button