भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बैठक सम्पन्न
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । राहुल गांधी जी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों को जोड़ने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही है। जिसके तहत हर विधानसभा में उपयात्रा निकाली जा रही है। उक्त यात्रा को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल के निवास पर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पटेल ने बताया कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में इतनी लिप्त है कि लोगों को सच नहीं बोलने दे रही है और दबाने की राजनीति कर रही आप देख रहें हैं कांग्रेस के लोगों पर झूठे केस दर्ज किए जाते हैं और दवाब बनानें की कोशिश की जा रही है। लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ता ईमानदार है, मजबूत है और मेहनती हैं। इसलिए हमें भ्रष्टाचारियों से डरना नहीं है इन भ्रष्टाचारियों से निडर होकर लड़ना है। इस यात्रा के माध्यम से गरीब, किसान, मजदूर सभी वर्ग के लोगों से मिलें और उनको कांग्रेस की नितियों को बताएं और उनकी समस्याओं को जानें और उनके हक के लिए लड़े ।
बैठक में जिला महामंत्री संदीप विश्वकर्मा ने जानकारी दी कि 17 नवम्बर को ग्राम डुंगरिया से भारत छोड़ो यात्रा प्रारंभ होगी जो सुल्तानगंज, सियरमऊ, सिलवानी, बरेली, शाहगढ़ से सीहोर तक पद यात्रा यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें जिसमें जिले भर के कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में शामिल होना है।
पीसीसी डेलीगेट अखतर लाला, वरिष्ठ इनका नेता राजेश जैन इंदौरी ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और यात्रा की तैयारियां को लेकर मार्गदर्शन दिया।
बैठक में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उनके के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजली दी।
बैठक में उक्त के अलावा वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रताप सिंह जाट, ब्लाक अध्यक्ष राजेश यादव, प्रकाश पटेल, सीएम साहू, लोकेन्द्र लोधी, शकील खान ठेकेदार, राकेश श्रीवास, संजय यादव, मुजाहिद अहमद, मदनलाल चौधरी, अतीक गोरियान, कोमल साहू, अवधेश पटेल, शाकिर मंसूरी, जफर शाह, शफीक अहमद, मनोज पटेल, दीपक पटेल, पवन दुबे, रोहित पटेल, सौरभ शर्मा, प्रदीप कारोलिया, आशीष लोधी, शिव सेन, गगन नेमा, आयुष्मान पठ्या, हेमंत गौर, शैलेन्द्र घोषी, विशाल शिल्पकार, आदि दर्जनों उपस्थित थे।



