मध्य प्रदेश

भारत में चीता का पुनः परिचय जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । मंगलवार को कस्बा बम्होरी के कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल मे वन विभाग के द्वारा आयोजित “भारत में चीता का पुनः परिचय जागरूकता कार्यक्रम” में कक्षा नवमी से कक्षा दसवीं तक के 150 छात्राओ ने भाग लिया। सत्र के दौरान चीता से सम्बंधित वीडियो क्लिप भी प्रदर्शित किए गए जिसमे छात्राओं ने इसमें बहुत रुचि ली।
कार्यक्रम मे वन परिक्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा, विद्यालय प्राचार्य मुकेश रघुवंशी, वनरक्षक विमलेश चौधरी, आकाश कुमरे, तथा नरेंद्रसिंह यादव, रामलखन लोधी महेश भार्गव, रेखा कोरी, कु. नंदनी वैरागी, वंदना मेहरा, राकेश रघुवंशी की उपस्थिति मे कार्यक्रम में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ मे वन परिक्षेत्राधिकारी एवं विद्यालय के शिक्षकों के द्वारा विद्यालय परिसर मे पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम मे वनरक्षक विमलेश चौधरी के द्वारा चीता का सामान्य परिचय दिया गया। इसके बाद वन परिक्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा के द्वारा चीता के भारत आगमन पर विस्तृत रूप से बच्चों को समझाया गया। अंत मे विद्यालय प्राचार्य मुकेश रघुवंशी के द्वारा धन्यवाद आभार के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

Back to top button