क्राइम

लोकायुक्त की टीम ने रोजगार सहायक को ₹7000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
टीकमगढ़। प्रदेश में लोकायुक्त की लगातार कार्यवाही के बाद भी रिश्वतखोरी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रदेश के कई जिलों से अधिकारी-कर्मचारियों के घूस लेने की मीडिया में छाई रहती है। और लोकायुक्त कार्रवाई भी कर रही है। बावजूद इसके सरकारी नुमाइंदे सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
टीकमगढ़ जिले से एक नया सामने आया है, जहां लोकायुक्त सागर की टीम ने रोजगार सहायक को ₹7000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जनपद पंचायत पलेरा की पंचायत पहाड़ी बुजुर्ग में पदस्थ रोजगार सहायक संतोष कुशवाहा ने प्रधानमंत्री आवास योजना की तीसरी किश्त निकलवाने के लिये रिश्वत की मांग की थी। जिसकी शिकायत फरियादी रविंद्र अहिरवार ने सागर लोकायुक्त से की गई । लोकायुक्त ने सरकारी योजना को लेकर हुई शिकायत को गंभीरता से लिया।
मंगलवार को लोकयुक्त सागर ने ट्रैप की कार्रवाई की, रोजगार सहायक संतोष कुशवाहा को ₹7000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है, प्रधानमंत्री आवास की तीसरी किश्त निकलवाने के बदले घूस ले रहा था। लोकायुक्त की टीम भ्रष्टाचार निवारण के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button