भोपाल के 4 लोग रायसेन के हलाली डैम में डूबे: तीन की मौत, एक को बचाया; दूसरे दिन सोमवार को सुबह डैम में उतराते मिली 2 लाशें
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । राजधानी भोपाल के 4 लोग रविवार को रायसेन के हलाली डैम में डूब गए। इनमें से एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। एक का शव बरामद किया गया है। डैम में डूबे 2 लोगों के शव तलाशने रेस्क्यू ऑपरेशन किया गया। उन दोनों के शव 24 घण्टे के बाद हलाली डैम के पानी में उतराते मिले।जिन्हें डैम के पानी से बाहर निकालकर शवों को पीएम के लिए भिजवाया गया।
सलामतपुर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह पाल ने बताया कि भोपाल से एक परिवार रायसेन जिले के सलामतपुर दीवानगंज के पास स्थित हलाली डैम पर पिकनिक मनाने घूमने के लिए आया था। इस दौरान परिवार के सदस्य नहाने के लिए डैम में उतरे और देखते ही देखते गहरे पानी में चले गए। पानी गहरा होने से ये डूबने लगे और एक दूसरे को बचाने के चक्कर में चार लोग डूब गए। इनमें से राहुल (25) नाम के युवक सुरक्षित बाहर निकल आया। जबकि वसीम खान (40) की मौत हो गई। रेहान खान (15), शफीक (70) नवाब कॉलोनी भोपाल का अब तक पता नहीं लगा है। फिलहाल रात होने पर रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया है। सोमवार सुबह फिर से रेक्स्यू शुरू किया गया। दोपहर के वक्त दो लोगों के शव डैम के पानी में उतराते मिले।
तीन लोगों के डूबने की खबर के बाद परिजनों को लोगों ने ढांढस बंधाया….
रायसेन में तीन लोगों के डूबने की खबर के बाद परिजनों को लोगों ने ढांढस बंधाया। शवों को देखकर परिजन दहाड़ मार कर रोते रहे।विलाप करते रहे।
रविवार की घटना की पूरी खबर पढ़ने के लिये क्लिक करे :-



