क्राइम

मजदूर युवक की मिली लाश, ग्राम पिपलई में फैली सनसनी, मौके पहुंची पुलिस

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रायसेन । रविवार की सुबह रायसेन जिले सांची जनपद के ग्राम पिपलई में मजदूर अधेड़ युवक की लाश मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची।
जानकारी के अनुसार उक्त मृतक का नाम सरफराज उम्र 40 साल की सिर कुचलकर हत्या की आशंका जताई जा रही है ।
मृतक युवक सरफराज करता था मज़दूरी। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना।
मोके पर पहुँची कोतवाली की पुलिस।
मृतक के बारे में लोगों से पूँछताँच जारी। मृतक युवक सरफ़राज के शव को पोस्टमार्टम के लिये ज़िला अस्पताल भेजा।
ज़िला मुख्यालय से महज़ 4 किलोमीटर साँची ब्लॉक के धनियाखेड़ी ग्राम पंचायत के ग्राम पिपलई की देर रात की घटना।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मोके पर मौजूद।

Related Articles

Back to top button