मतदाताओं को डराने-धमकाने और दुष्प्रचार को लेकर सौंपा ज्ञापन
सिलवानी। सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी भोपाल के नाम हारे हुए प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को डराने-धमकाने और दुष्प्रचार को लेकर नायब तहसीलदार बृजेश सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। उक्त ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि नगर परिषद निर्वाचन 2022-23 सिलवानी में 6 जुलाई को पार्षद पद के लिए चुनाव संपन्न हुए। सभी 15 वार्डों के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से प्रशासन द्वारा संपन्न कराए गए। 17 जुलाई रविवार को नगर परिषद के सभी 15 वार्डों की मतगणना हुई। चुनाव में हारे हुए प्रत्याषी अपनी हार को पचा नहीं पाए। चुनाव में हारे हुए कुछ प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा मतदाताओं को डराया धमकाया जा रहा है। मार्केट में सार्वजनिक स्थलों पर हारे हुए प्रत्याशियों एवं कांग्रेस के ब्लाॅक अध्यक्ष संदीप शर्मा द्वारा दुष्प्रचार कर नगर का माहौल खराब किया जा रहा है जिसके कारण मतदाताओं में डर का माहौल है। मतदान करना सभी का स्वतंत्र अधिकार है। अब इस तरह का वातावरण निर्मित होगा तो समाज में मतदान का प्रतिशत घटेगा जो लोकतंत्र के लिए बहुत घातक होगा। किसी भी अभ्यर्थी को चुनाव प्रक्रिया में किसी प्रकार की कोई परेशानी होती है तो नियम समय पर अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। हारने के बाद प्रत्याशियों द्वारा प्रशासन की पूरी चुनावी प्रक्रिया पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कर्मचारियों को घेरा जा रहा है। उनके नाम को बदनाम किया जा रहा है झूठे आरोप लगाकर प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्राॅनिक मीडिया पर उनकी छवि को धूमिल किया जा रहा है। उनकी झूठी षिकायतें की जा रही है। कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है साथ ही मतदाताओं व कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है। इन सभी गतिविधियों के माध्यम से नगर का सद्भाव बिगड़ रहा है सरकारी कर्मचारियों से कहा जा रहा है कि तुम लोगों ने हमें वोट नहीं दी तुम लोगों को सिलवानी में नहीं रहने देंगे। जिससे नगर का माहौल खराब हो रहा है। ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्यवाही की मांग की है। इस दौरान प्रदीप कुशवाहा, मिलन जैन, माधो कुशवाहा, नीतेष, जीवन सिंह, आनंद सहारिया, राजेष कुशवाहा, देवी सिंह, विभोर नायक, मोहन साहू आदि मौजूद रहे।



