समाजसेवी अधिवक्ताओं की अनोखी पहल, काउंसिलिंग कर 10- 15 वर्षों से पति-पत्नी के बीच विवादित मामलों में कराई मध्यस्थता
पति-पत्नी को हंसी ख़ुशी भेजा घर
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l जिला सत्र न्यायालय में वरिष्ठ अधिवक्ता बी एल यादर के पास 10-15 वर्षों चल रहे पति-पत्नी के विवादित मामले को लेकर एक अनोखी पहल की गई। उक्त प्रकरण में जिला सत्र न्यायालय पूर्व न्यायाधीश राकेश सिंह के मार्गदर्शन में एवं वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ताओं की गरिमामय उपस्थिति में कटनी जिले के पास स्थित अमीरगंज चादंबार वार्ड में निवासरत श्रीमती कविता केवट उम्र 35 वर्ष एवं पति रामचरण केवट उम्र 40 वर्ष दोनों पति-पत्नी के बीच छोटी छोटी बातों को लेकर विगत लगभग 10- 15 वर्षों से लड़ाई झगडे होते रहे और इसी मामले को लेकर जिला सत्र न्यायालय में पेश हुए उक्त प्रकरण में समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी द्वारा दोनों पक्षकारों अलग-अलग काउंसलिंग कर उन्हें उत्साहित करते हुए पुनः प्रेम स्नेह के बंधन में बांधा गया और समझाया कि, इंसान को स्वयं की नजर में सही होना चाहिए और अपने फर्ज का एहसास होना व्यक्ति के कर्म अपने साथ होना चाहिए सफलता मिलेगी हर कदम ऐसा विश्वास अपने ऊपर होना चाहिए, आप लोग आपस में एक-दूसरे को भरपूर सम्मान दीजिए इसलिए नहीं कि वह पति है तो भगवान् पूजे नहीं, बल्कि इसलिए कि आप में वो संस्कार है जो माता पिता अपने बच्चों को दिया करते है। उक्त अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रभारी/सचिव दिनेश नौटिया एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी अनुज चंदसोरिया द्वारा दोनों पति-पत्नी को एक-दूसरे के साथ मिलकर प्रेम पूर्वक बच्चों को लेकर समाज व्यवस्था एवं शिक्षा व्यवस्था की मुख्य धारा में जोड़ने हेतु प्रेरित किया और उपस्थित सभी समाजसेवी व अधिवक्ता श्रीमती रेखा अंजू तिवारी एवं यू के गुप्ता, एड. मनीष शुक्ला, एड.एस पी दुबे, एड. सत्येन्द्र कुमार शुक्ला, अधिवक्ता राजकुमार पटेल एड०महेश यादव सहित सभी अधिवक्ताओं को के द्वारा किए गए कार्यों हेतु भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए उन्हें चाय-काफी और मिष्ठान वितरण किया गया और दोनों पति-पत्नी को हंसी खुशी से घर भेजा गया, जहां पर बच्चों ने माता पिता को एक साथ हंसते हुए देखकर खुशी से झूम उठे, इस प्रकार से समाजसेवी अधिवक्ताओं द्वारा सराहनीय कार्य की पहल की गई।



