मध्य प्रदेश

कल होगी नागराज नागपंचमी पर भव्य पूजा, शेषनाग मन्दिर धाम कुआँ में सर्पदंश से पीड़ित सदस्य करेगें दर्शन 

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास 
जबलपुर । जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए ग्रामींण क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुआँ में स्थापित विश्व प्रसिद्ध नाग मंन्दिर में सर्पदंश से पीड़ित परिवार के सदस्य अपनी अपनी इच्छा अनुसार यहाँ पर पहुच कर दर्शन करते हैं। आने वाली ऋषि पंचमी को होती हैं विशाल मंन्त्र उच्चारण के साथ भव्य पूजा । सर्पदंश से पीड़ित परिवार के सदस्य अगर इस स्थान में तुरन्त बाद यहाँ आ कर माथा टेकने आ जाते हैं और मंन्त्र के द्वारा सर्प दंश वाले व्यक्ति को आराम लगने पर सवा पाव सीधा इस मंन्दिर में चढ़ाव के रूप दान कर देते हैं । वही 100 वर्षो से अधिक समय से लगातार यह परंपरा चली आ रही हैं । हर वर्ष उत्साह के साथ यहाँ कुस्ती का दंगल भी खेला जाता है व दूर दूर से आये सभी दर्शन करने वाले इस स्थान का पुनः लाभ लेते हैं ।
सावन के महीने में सोमवार 21 अगस्त 2023 दिन को विशेष रूप से नागपंचमी पर सभी शिव मंदिर के साथ साथ नाग मंन्दिर व देवालयों में विधिविधान से पूजा अर्चना की जायेगीं । नाग पंचमी के पावन अवसर पर कई स्थानों में दूध भी रखा व चढ़ाया जायेगा।

Related Articles

Back to top button