मतदाता जागरूकता अभियान की शपथ दिलाकर किया पौधारोपण
कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ सहित अधिकारी और शिक्षक गण, स्कूली छात्राएं रही मौजूद
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान 2023 शुरू हो गया है. इसी को लेकर शहर के एमएलबी स्कूल दमोह में शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ। कलेक्टर दमोह मयंक अग्रवाल ने स्कूली छात्राओं और शिक्षक गणों को शपथ दिलाई. वोटर आईडी में नाम जुड़वाने को लेकर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव ने अपील की। इस बीच मंच पर कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव, तहसीलदार डॉक्टर बबीता राठौर, पीआरओ वाए.ए. कुरैशी, एमएलबी स्कूल की प्राचार्य अर्चना जैन, मंच संचालन आलोक सोनवलकर, विपिन चौबे, सत्यनारायण तिवारी, पूर्व प्राचार्य निशा असाटी के अलावा और भी शिक्षा संबंधित अधिकारीगण शिक्षक और स्कूली बच्चे मौजूद रहे. साथ ही कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ अजय श्रीवास्तव ने पीपल का पौधे का स्कूल परिसर में पौधारोपण किया।



