मध्य प्रदेश
मतदाता जागरूकता अभियान में मैराथन दौड, साईकिल रैली का आयोजन

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मैराथन दौड़ एवं साइकिल रैली का आयोजन श्रीमती दीपिका जैन के द्वारा किया गया | जिसमें छात्र-छात्राओं ने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लेकर रैली के माध्यम से सभी को मतदान के लिए प्रेरित किया और बताया कि मतदान करना कितना महत्वपूर्ण है | इस पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षक गणों ने छात्र- छात्राओं के इस उत्साह को सराहा और प्रशंसा की | इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं सहित महाविद्यालयीन स्टाॅफ दीपिका जैन, अभिलाषा चौरसिया, डॉ. जयश्री शुक्ला, डॉ. अरूणा दास, डॉ. नीमा सिंह, डॉ. जयप्रकाश शुक्ला, रहवर रजा मंसूरी,ईश्वरदीन चौधरी, राजाराम सूर्यवंशी, सोनम साहू की उपस्थिति सराहनीय रही |



