मध्य प्रदेश

मतदाता जागरूकता हेतु रैली एवं रंगोली कार्यक्रमों का आयोजन

रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । शासकीय महाविद्यालय जैसीनगर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सागर के आदेश अनुसार महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता हेतु रैली एवं रंगोली कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
छात्र-छात्राओं ने रैली में विभिन्न स्लोगन के माध्यम से नगरवासियों को मतदान हेतु एवं नुक्कड़ सभा द्वारा मतदाता जागरूकता के संबंध में संदेश दिया। वहीं दूसरी ओर छात्राओं ने रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के केम्पस एंबेसडर कुमारी रानी घोसी एवं प्रशांत राठोर कार्यक्रम में सहभागिता की एवं समस्त महाविद्यालय स्टाफ सहित नगर वासियों की सहभागिता रही । आयोजन समिति के डॉक्टर शिशुपाल सिंह एवं महेश रैकवार द्वारा कार्यक्रम संपन्न किया गया।

Related Articles

Back to top button