मरघट शमशान की जमीन पर हो रही धड़ल्ले से खेती, अतिक्रमण मुक्त कराने दिया ज्ञापन
अल्ली की महिला सरपंच शाहीन बी सहित ग्रामीणों ने शमशान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। विकासखंड सांची के ग्राम पंचायत अली मुख्यालय पर लगभग दो दशक से दबंगों द्वारा शमशान मरघट की जमीन पर अतिक्रमण करके लगातार खेती की जा रही है । जिससे अल्ली के रहवासी बेहद परेशान है । इस मरघट की सरकारी जमीन को ग्रामीनजनों ने अतिक्रमण मुक्त कराए जाने की मांग को लेकर सरपंच शाहीन भी सहित ग्रामीणों ने कलेक्टर अरविंद दुबे को मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन देकर यह मांग की है ।आवेदन में बताया गया है कि पटवारी हल्का नंबर 43 स्थित अली के भूमि खसरा 160 रखवा 0.869 यह जमीन राजस्व रिकार्ड में सरकारी मरघट की भूमि है ।इस जमीन को बाकायदा आरक्षित संबंधी बोर्ड भी लगाया गया था । अल्ली गांव के निवासी जावेद अनवर पिता से अमीर नही पिता से अमीर भूरा पिता आरिफ खान सभी निवासी अल्ली द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों से इस सरकारी जमीन को गांव के ही दबंग जावेद, अनवर पिता शेख अमीर लईक पिता शेख अमीर भूरा पिता आरिफ खान से इस मरघट श्मशान की सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग कलेक्टर अरविंद दुबे से की है। अल्ली गांव निवासी ब्रजेश कुमार, अब्बास खान, मनुव्वर, संदीप कुमार, हीरालाल चौकीदार ने मरघट शमशान की भूमि पर उक्त दबंगों द्वारा पिछले 20 सालों से जबरिया कब्जा कर बकायदा खेती की जा रही है। मौजूदा समय में गेंहू की फसल लहलहा रही है।



