महिला बाल विकास विभाग में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

सिलवानी । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा पैन इंडिया पर्यावरण संरक्षण अंतर्गत protect today, secure tomorrow अंर्तगत 29 दिसंबर सोमवार को महिला बाल विकास विभाग सिलवानी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
इस विधिक साक्षरता शिविर में अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी सुनीता पचौरिया द्वारा उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “Protect Today, Secure Tomorrow” आज संरक्षण करें, कल सुरक्षित करें- एक पैन-इंडिया पहल है जिसका उद्देश्य नागरिकों को पर्यावरण कानूनों के बारे में शिक्षित करना और उन्हें अपने आसपास के प्राकृतिक संसाधनों जैसे वन, नदियाँ, हवा की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सशक्त बनाना है । ताकि भविष्य के लिए एक स्वस्थ और टिकाऊ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सके । पर्यावरण की सुरक्षा के लिए आप पेड़ लगा सकते हैं, पेड़ ऑक्सीजन देते हैं और हवा को साफ रखते हैं, इसलिए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाना और उनकी देखभाल करना जरूरी है । प्लास्टिक का कम उपयोग कर सकते हैं, सिंगल-यूज़ प्लास्टिक जैसे प्लास्टिक बैग, बोतलें, स्ट्रॉ से बचें रियूजेबल बैग और बोतलें इस्तेमाल करें। सार्वजनिक परिवहन या साइकिल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कचरे को सही जगह फेंक कचरे को अलग-अलग करें गीला, सूखा और रीसायकल करें प्लास्टिक और अन्य कचरे को सही जगह फेंकें।
उक्त शिविर में न्यायाधीश सुनीता पचौरिया द्वारा उपस्थित महिलाओ को मध्यप्रदेश अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015, महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा से संरक्षण, भरण-पोषण, पॉक्सो अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, नालसा एवं सालसा की विभिन्न योजनाओं तथा निःशुल्क विधिक सहायता एवं परामर्श की जानकारी भी सरल भाषा में दी गई।
विधिक साक्षरता कार्यक्रम में महिला बाल विकास सुपरवाईजर आबिदा बी, पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं।



