मध्य प्रदेश

उपथाना सिलौडी में त्यौहारों को लेकर शांति समिति बैठक संपन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । आने वाले त्योहार श्री गणेश उत्सव एवं ईद मिलादुन्नबी पर्व को देखते हुए पुलिस चौकी सिलौडी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। चौकी प्रभारी विष्णु शंकर जयसवाल, अमित राय, आरआई नीरज झरिया, प्रकाश सिंह बागरी, सिलौडी उपसरपंच राहुल राय, कछारगांव सरपंच कैलाश चन्द्र जैन, किशन राय, सुशील परस्ते, प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुई । शांति समिति की बैठक में प्रमुख रूप से चल समारोह, आयोजन स्थल पर किसी भी प्रकार का नशा ना करने एवं विसर्जन स्थल तय कर लाइटिंग की भी व्यवस्था करने की बात कही गई । विवाद या किसी प्रकार की समस्या की स्थिति में पुलिस प्रशासन को सूचना देवें, शासन-प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करे एवं अपनी व्यवस्थाओं को मजबूत रखे। सिलौंडी पुलिस ने उपस्थित जनो से त्योहार को आपसी प्रेम सांप्रदायिक सौहार्द भाईचारे के साथ शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जाने को कहा।
बैठक में पटवारी विश्वनाथ पिंटू बागरी, रवि अवस्थी,आरक्षक राम सेवक विश्वकर्मा, पंच राजा राय, श्याम दत्त राय, मोती लाल हल्दकार, भरत शुक्ला,जन शिक्षक संतोष बर्मन, सोनू दुबे, धीरज जैन, आनंद साहू, सचिव देवराज धनगर, अतुल दुबे, बल्लू हल्दकार, मुकेश चंपुरिया, अन्नु साहू, अशोक दाहिया आदि नागरिकों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button