मध्य प्रदेश

महाविद्यालय में हुआ निशुल्क नेत्र शिविर एवं रोजगार मेला

रिपोर्टर : नरेन्द्र राय
रायसेन । रायसेन जिले की बरेली में शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जनभागीदारी समिति द्वारा निशुल्क नेत्र परीक्षण किया गया एवं रोजगार शिविर का आयोजन हुआ जिसमें आई मित्रा एनजीओ के विशेषज्ञों डॉक्टर नरेंद्र राठौर, डॉक्टर ज्योति द्वारा महाविद्यालय में नियमित कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों आसपास के लगभग 150 जनसामान्य नागरिकों लोगों का नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र परीक्षण के साथ शिक्षित बेरोजगार युवक-युवतियों को इसी क्षेत्र में स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने की इच्छुक छात्रों को परीक्षण कार्यशाला में माध्यम से अवगत कराया गया एवं स्वयं का रोजगार चलाने आई मित्रा से प्रदान करके रोजगार स्थापित करने हेतु प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अध्यक्ष संदीप चौहान, प्राचार्य डॉ नीरज दुबे, डॉ आर एन सक्सेना, प्राध्यापक जे सोनवानी, एएन रघुवंशी, सुनील कुमार, देवेंद्र अहिरवार, सुनीलकुमार चौहान, वर्षा गौतम, योगेंद्र धाकड़ तथा जनसभा सदस्य अगम जैन एवं युवा समाजसेवी पवन साहू, अरुण दुबे, लक्ष्मीकांत कुमार कुमरे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button