बूथ को बनायेगे मजबूत : भरत यादव
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । दमोह जिले के विधानसभा जबेरा के मंडल तेंदूखेड़ा बूथ क्रमांक 250 पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत यादव ने बूथ समिति की बैठक में कहा कि-प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ को सशक्त बनाने हेतु बूथ विस्तारक अभियान 2.0 चलाया जा रहा है।इस अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के मंडल, सभी मोर्चो एवं प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं के द्वारा इस अभियान के माध्यम से बूथ समिति का पुनर्गठन किया जा रहा है।ताकि-आगामी चुनाव में बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।मंडल अध्यक्ष गोविंद यादव ने भी बूथ समिति में युवाओ एवं महिलाओं की भागेदारी अधिकतम हो,यह जरूरी है,क्योंकि वर्तमान में महिलाओं एवं युवाओ का रुझान भारतीय जनता पार्टी की ओर है और हमें भी अगर पार्टी को संघटनात्मक रूप से मजबूत बनाना है तो हमे सबसे अधिक युवाओ की भागेदारी सुनिश्चित करने की जरूरत है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भरत यादव ने युवा मोर्चा से तेंदूखेड़ा,तेजगढ़ एवं तारादेही मंडल के प्रभारी के रूप में जिला आई टी सेल प्रभारी चेतन जैन की घोषणा की एवं विश्वास जताया कि- आप तीनो मंडल में युवा मोर्चा को सशक्त बनायेगे।
इस अवसर पर युवा मोर्चा जिला महामंत्री कार्तिक शैलार, युवा मोर्चा तेंदूखेड़ा मंडल अध्यक्ष शुभम जैन, महामंत्री वीरन सेन, उपाध्यक्ष रामस्वरूप बर्मन, मंत्री दिनेश सिंह लोधी, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, सह कार्यालय मंत्री दसरथ पाल, सह मीडिया प्रभारी उमंग यादव, विशाल केवट सहित बूथ समिति के कार्यकर्ताओ की उपस्थिति रही।



