मध्य प्रदेश

महिला बाल विकास कार्यालय में आधार सेवा प्रारंभ

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । शासन की अनिवार्य सेवा आधार पंजीयन एवं सुधार की सेवाएं इस सप्ताह से प्रारंभ हो गई है। वर्तमान सरकार की महिलाओं के लिए जनहितकारी योजना लाडली बहना योजना प्रारंभ की है जिसके लिए आवेदन 25 मार्च से प्रारंभ होंगे।आवेदन के लिए आधार अपडेट होना आवश्यक है जिसमे मोबाइल नम्बर खाते से लिंक अनिवार्य रूप से होना चाहिए इसके लिए सुविधा हेतु महिला बाल विकास कार्यालय में आधार सेवा केंद्र का पुनः प्रारंभ हो गया है जिसमे बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं का आना हो रहा है।
परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास राजकुमार लड़िया ने जानकारी देते हुए कहा सरकार की सभी योजनाओं का लाभ महिलाओं को प्राप्त हो इसके लिए कार्यालय में आधार निर्माण एवं सुधार का कार्य प्रारंभ है।जहाँ शासन की निर्धारित दरो पर कार्य हो रहा है जिसके लिए निर्धारित समय तक कार्यालय खुले रहेंगे।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मुकेश दुबे, रामकिशुन पटेल, विजय तिवारी, विनोद, उमेश जैन आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button