मध्य प्रदेश

महिला हुई घर से गायब, पति ने कराई थाने में रिपोर्ट दर्ज

रिपोर्टर : शिवकुमार साहू

सिलवानी। समीपस्थ ग्राम सांईखेड़ा से 10 सितंबर की सुबह एक महिला पति एवं बच्चों को सोते हुये छोड़कर गायब हो गई। पति एवं बच्चों ने दो दिन ढूढ़ने के बाद सिलवानी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुमसुदगी कायम कर पतारसी में लगी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी रमेश आदिवासी निवासी सांईखेड़ा ने बताया कि उसकी पत्नि मानतीबाई उम्र 46 वर्ष 9 सितंबर की रात्रि में बच्चों के साथ भोजन करके सोई और 10 सिंतबर की सुबह 6 बजे जब वह उठे तो उनकी पत्नि बिस्तर में नहीं मिली तो घर के आस पास और गांब में ढ़ूढा। बाद में रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी ली गई। दो दिन ढ़ूढने के बाद 12 सिंतबर को पुलिस थाना सिलवानी में रिपोर्ट की गई। जिस पर पुलिस ने गुमसुदगी कायम कर विवेचना और पतारसी कर रही है।
रमेश आदिवासी ने बताया कि मानतीबाई का हुलिया कद 5 फिट 6 इंच, चेहरा गोल, रंग गौरा, सफेद व ग्रीन रंग की साड़ी पहने हुये है। वह कुछ मानसिक रोगी है। वह पहले भी दो बार घर में बिना बताये कही चली गई थी।
जिस व्यक्ति को उक्त महिला दिखे या मिले वह सिलवानी पुलिस थाने अथवा मेरे पुत्र सूरज ठाकुर के मोबाइल नंबर 9826561744 पर जानकारी देकर ढ़ूढने में मदद कर सकता है।

Related Articles

Back to top button