सरस्वती विद्या मंदिर में किया गया जिला स्तरीय आचार्य प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विद्या भारती मध्य भारत प्रांत की योजना के अनुसार एक दिवसीय जिला स्तरीय एनईपी आधारित आचार्य वर्ग का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मां सरस्वती की वंदना से शुरू किया गया।
प्रथम सत्र में मुकेश राजपूत पूर्व आचार्य एवं शासकीय शिक्षक के द्वारा अंग्रेजी विषय की आदर्श पाठ्योजना एवं अंग्रेजी विषय को रोचक तरीके से प्रस्तुतीकरण करने का मार्गदर्शन दिया गया।
द्वितीय सत्र में खूबसिह लोधी के द्वारा आईसीटी तकनीकी विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। तृतीय सत्र में पीएस ठाकुर शासकीय शिक्षक द्वारा लर्निंग आउटकम गतिविधि आधारित अधिगम पर मार्गदर्शन दिया गया। इसी क्रम में चतुर्थ सत्र में विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा के द्वारा आदर्श पाठयोजना निर्माण एवं पंचपदी के पांच पदों पर आधारित शिक्षण पर मार्गदर्शन दिया। पंचम सत्र आचार्य अभिव्यक्ति के साथ वर्ग का समापन हुआ संपूर्ण वर्ग का संचालन विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुआ
वर्ग में संपूर्ण जिले के सभी विद्यालयों से सेकेंडरी स्टेज के आचार्य दीदी सम्मिलित हुए।



