दस साल की लड़की के साथ गैंगरेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
गुना। मध्यप्रदेश में बालिकाओं एवं महिलाओं के साथ अपराधो पर लगाम नहीं लग पा रही है। एक ओर सरकार ऐसे अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्यवाही कर रही है, इसके बाबजूद समाज को झकझोर करने वाले निरंतर सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला गुना जिले से फिर प्रकाश में आया है।
गुना जिले के चाचौड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत आज फिर गैंगरेप की घटना प्रकाश में आई है। जहां एक दस वर्षीय लड़की के साथ दो आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 376 (d) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। यह है मामला
बुधवार दिनांक 16 नवम्बर 2022 को एक 10 वर्षीय नाबालिग किशोरी द्वारा जिले के चांचौडा थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि गत् दिनांक 15 नवम्बर के अपरान्ह वह अपने गांव के पास भैंसे चरा रही थी इसी दौरान वहीं पास में ही भैसे चरा रहे दो लोगों में से एक ने उसे जमीन पर पटक लिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (बलात्कार) किया एवं दूसरा पास ही खड़ा होकर निगरानी करता रहा जिसकी रिपोर्ट पर से दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना चांचौडा में अपराध क्र. 481 / 22 धारा 376 (D)(B), 506 भादवि एवं 5G / 6 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया।
पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार करने वाले दोंनो विधि विवादित किशोरों को अभिरक्षा में ले लिया गया है।



