मध्य प्रदेश

सड़क पर बीच में मवेशी आ जाने से ऑटो रिक्शा पलटा, सात लोग घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले में हिंडोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हलगज मुड़ारी के पास शुक्रवार सुबह अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पलटने से आधा दर्जन से अधिक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।
बतादे कि अंत्येष्टि में शामिल होने हिनौती जा रहे थे. तभी यह घटना हो गई. जिससे चालक सहित आठ सवार मौजूद थे।जिसमें सात लोगों में चार महिलाएं व तीन पुरुष घायल हुए हैं. जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सर्जिकल और ट्रॉमा वार्ड में भर्ती किया गया है, जिनका उपचार जारी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी घायल सलैया निवासी बताए गए हैं. जिनमें बड़ी बहू कडोरी अहिरवार उम्र 45 वर्ष, गेंदाबाई पति हिम्मत 60 वर्ष, श्रीराम 55 वर्ष, रतिया 55 वर्ष, महारानी 40 वर्ष, मनीषा 40 वर्ष सभी अहिरवार समाज के बताए गए हैं। जानकारी मिलते ही मौके पर सरपंच नरेश राय सलैया पहुंचे और उन्होंने घायलों को जिला अस्पताल ले जाकर इलाज कराया. बताया गया है कि ऑटो रिक्शा की गलती नहीं है, बीच में मवेशी आ जाने से यह घटना घटित हुई है।

Related Articles

Back to top button