मध्य प्रदेश

मां ने डांटा तो बस से भोपाल जा रही थी 11 साल की बालिका, कंडेक्टर ने समझाइश देकर घर वापस भेजा

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन, देवनगर । मां की डांट से नाराज होकर एक 11 साल की बालिका बस में बैठकर भोपाल के लिए रवाना हो गई। कंडेक्टर ने उसे स्कूल की ड्रेस में देखा तो उसे शक हो गया। उसने बालिका से पूछा कि वह कहां जा रही है और किराया मांगा तो उसने पैसे नहीं होने की बात कही। बस कंडेक्टर जितेंद्र गुर्जर ने देवनगर के नगर सुरक्षा समिति सदस्य पुरुषोत्तम राय से संपर्क किया और उक्त बालिका के बारे में जानकारी दी।इसके बाद कंडेक्टर ने भोपाल से सागर जाने वाली बस में उक्त बालिका को बैठाकर बस ड्राइवर और कंडेक्टर को समझाकर उसे देवनगर पहुंचा दिया। वहां पुरुषोत्तम राय ने उसे सुरक्षित उतार लिया और उसे देवनगर थाने लेकर पहुंचा।
थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने माता-पिता को थाने बुलाकर बालिका को उनके हवाले कर दिया।
स्कूल जाने की बजाय बस में सवार होकर भोपाल जा रही थी बालिका….
बालिका ने थाने में बताया कि मम्मी ने उसे डांट दिया था। इस कारण वह स्कूल जाने का कहकर घर से निकली और भोपाल जाने वाली बस में बैठ गई थी। देवनगर थाना प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बताया कि बालिका के माता पिता और नाराज बालिका को समझाइश दी। बाद में उन्हें घर भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button