क्राइम

अज्ञात व्यक्ति जंगल में पेड़ पर लटका हुई मिला, पुलिस मौके पर

रिपोर्टर : तिलक शाक्या
रायसेन।गुरुवार की सुबह रायसेन नगर के गोपालपुर के जंगल, रामताल काली जी के मंदिर के पीछे पेड़ पर लाश लटकी होने की सूचना मिलने पर रायसेन कोतवाली पुलिस स्पॉट पर पहुंच गई।
लाश काफी पुरानी, ​​क्षत विक्षत हालत में है। लाश अज्ञात व्यक्ति की है। जिसकी उम्र लगभग 30 साल बताई जा रही है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू ने बताया कि फिलहाल फांसी लगाकर सुसाइड करने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पीएम कराए जाने जिला अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button