क्राइम

बुजुर्ग के थेले को काटकर चोरी करने बाले माँ बेटे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायसेन । इन दिनों किसान अपनी उपज बेच रहे हैं। इसके चलते बैंकों में लेन-देन बढ़ गया है। इसी का फायदा उठाने के लिए चोर भी सक्रिय हो गए हैं। इसी तरह की चोरी की घटना 21 अप्रैल को बैंक ऑफ इंडिया के बाहर हिम्मतगढ़ निवासी नारायणसिंह बघेल (80) के साथ हुई थी। इसमें एक युवक और महिला ने किसान के थैले को काटकर उसमें रखे 1 लाख 20 हजार रुपए चोरी कर लिए और बाइक से भोपाल की तरफ भाग निकले। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों से काफी अहम सूचनाएं मिली थीं। इसी के आधार पर पुलिस ने राजगढ़ जिले के कडिया सांसी गांव निवासी मां-बेटे को गिरफ्तार किया। आरोपी अनिकेत उर्फ कोको (18 वर्ष) और उसकी मां मंजू उर्फ मंजी (35 वर्ष) राजगढ़ जिले के कडिया सांसी गांव के रहने वाले हैं।
20 हजार नगद, बाइक भी जब्त आरोपियों ने डेढ़ महीने पहले बरेली में ज्वेलर्स के यहां हुई चोरी करना भी स्वीकार किया है। साथ ही इनके द्वारा अन्य जिलों में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया गया है। रायसेन की घटना को लेकर पुलिस तीन दिन में ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफल हो गई। चोरी की घटना में पकड़े गए आरोपी मां-बेटे से पुलिस ने 20 हजार रुपए नगद, घटना में प्रयुक्त ट्रिमर और बाइक भी जब्त की है। इसके अलावा 99 हजार रुपए बैंक में भी जमा करा दिए गए थे। चोरी की घटना के बाद एसपी पंकज कुमार पांडे द्वारा टीम बनाई गई थी।

Related Articles

Back to top button