मध्य प्रदेश
सरस्वती शिशु मंदिर को मिला सम्मान
सिलवानी । क्षेत्र की अग्रणी शिक्षण संस्था सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में नीति आयोग द्वारा जारी गाइडलाइन एवं विद्या भारती मध्यभारत प्रान्त की योजना अनुसार अटल टिकरिंग लैब में अटल कम्युनिटी वीक का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय सहित अन्य विद्यालय के भैया बहिनों ने सहभागिता की जिसके फलस्वरूप नीति आयोग द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया।
उपरोक्त कार्यक्रम विद्यालय की अटल लैब प्रभारी साधना लोधी के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में विद्यालय प्राचार्य मयंक लाहौरी सहित वीर शिवाजी शिक्षण समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।



