मध्य प्रदेश

बुंदेलखंड किसान यूनियन ने डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर ज्ञापन सौपा


रिपोर्टर : मनीष यादव, पलेरा।
टीकमगढ़।
गुरुवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा मोर्चा दिनेश कुमार निरंजन के नेतृत्व में संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली के आह्वान पर आज पूरे बुंदेलखंड में डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमतों को लेकर आज हर जिला मुख्यालय एवं तहसील स्तर पर बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय एवं तहसीलदार महोदय को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन में कहा गया कि आज भारत देश में बढ़ती हुई महंगाई के कारण किसान बहुत ही परेशान है, इस मोदी और योगी सरकार ने किसानों को रोड पर खड़ा कर दिया है, ना रोजगार मिल रहा है, पर हर प्रकार से किसान परेशान हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस के दाम आधे होने चाहिए, तीनों काले कानून वापस किए जाने चाहिए, एनएससी पर गारंटी का कानून बनना चाहिए, बुंदेलखंड किसान यूनियन के सभी पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सभी लोग दिल्ली किसान आंदोलन का समर्थन करते हैं, मोदी सरकार को यह काले कानून वापस करने ही होंगे ।
इस मौके पर मुख्य रूप से बृजेश कुमार यादव जिला महामंत्री टीकमगढ़, नाथूराम लोधी, हरिश्चंद्र सोनकिया, महेंद्र पटेल, जीतू यादव, प्रमोद यादव, सियाराम बंशकार, सौरभ पटेल, मुख्य रूप से एवं भारी संख्या में बुंदेलखंड किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button