मामा से मांगी भांजों ने सुषमा स्वराज की रेल

शिवराज सिंह को रेल के वायदे को पूरा करने पोस्टर सौपा
सिलवानी । लोकसभा चुनाव 2024 की इन दिनों तैयारियां और प्रचार प्रसार जोरो पर है। शनिवार को पूर्व सीएम और विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान के सिलवानी आगमन और रोड शो के दौरान नगर के नागरिकों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज के वायदे रेल और केन्द्रीय विद्यालय की घोषणा को अवगत कराने के लिए एक पोस्टर सौंपा।
ज्ञातव्य है कि शनिवार को नगर में सिलवानी विधानसभा के भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन और रोड शो के लिए सिलवानी आगमन हुआ था।
पोस्टर में उल्लेख किया है कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज का सपना, मामा आयेगे, रेल लायेगे को चित्रांकन करते हुए उन्हें सोपा गया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय सुषमा स्वराज ने सिलवानी में रेल और केंद्रीय विद्यालय की घोषणा की थी। केंद्रीय विद्यालय के लिए कई बार अधिकारियों का निरीक्षण और भूमि के चयन की प्रकिया भी हो गई थी परंतु अभी तक केन्द्रीय विद्यालय की घोषणा साकार नही हो सकी है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह, सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी, भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।



