धूमधाम से बनाई गई अंबेडकर जयंती नपा अध्यक्ष एवं सरपंच ने माल्यार्पण कर किया शुभारंभ

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। नगर के मुख्य बस स्टैंड पर कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें नगर एवं समाज के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी एवं सरपंच सीमा चौधरी ने माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम के उपरांत समाज के युवाओं द्वारा वाहन रैली का भी आयोजन किया जो की दशहरे मैदान से नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई बस स्टैंड कार्यक्रम स्थल पहुंची।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वरिष्ठ जनों ने डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के संविधान एवं उनके रीति नीति पर चलने पर जोर दिया तथा बच्चों को शिक्षा एवं रोजगार पर जोर देने की बात कही जिससे कि हमारे समाज के गौरव डॉक्टर भीमराव अंबेडकर का सपना साकार हो सके कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, बेरखेड़ी सरपंच सीमा चौधरी, पूर्व डीएसपी आईएस राज, पूर्व शिक्षक घासीराम, कैलाश राज बीऑर बलीराम, नगर के वरिष्ठ जन उपस्थित रहे।



