मध्य प्रदेश

सरपंच संगठन फूलों की होली के साथ मिलन कार्यक्रम सम्पन्न

संगठन अध्यक्ष से मीडिया ने रखें ग्राम पंचायत की समस्याओं पर सवाल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की पौडा ग्राम पंचायत अन्तर्गत रंग पंचमी होली मिलन व फूलों की होली का कार्यकम आयोजित किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वन्दना की प्रस्तुति के साथ की गई ।
इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश पंचायत सरपंच संगठन जनपद पंचायत मझौली सरपंच व साथियो के द्वारा सम्पूर्ण जिला के सभी सातों ब्लाकों से उपस्थित सरपंच साथियो के साथ ऐतिहासिक फूलों की होली महोत्सव कार्यक्रम 2023 का आयोजन रविवार 12 मार्च 2023 दोपहर 2 बजे से धनवन्तरि विघालय हनुमान बाग पोंडा
में सम्प्पन हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनूप सिंह बघेल प्रदेश अध्यक्ष मध्यप्रदेश पंचायत सरपंच संगठन, कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्षा शिव पटेल जिला अध्यक्ष मध्यप्रदेश पंचायत सरपंच संगठन जबलपुर, विशिष्ट अतिथि सुशील चौबे जिला सचिव, दीपक साहू जिला उपाध्यक्ष, पंकज पटेल जिला उपाध्यक्ष, डॉ रितेश ठाकुर जिला वक्ता, परमानंद प्रजापति मीडिया प्रभारी, ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप पटेल पनागर, विजय पटेल शाहपुरा, शिव केदार पटेल पाटन, अजय साहू मझौली, श्याम तिवारी सिहोरा के साथ सभी सरपंच साथियो के साथ पंचायतों से उपस्थित अन्य विभागों के ग्राम पंचायत सहयोगी साथियो सहित पंच उपसरपंच व सम्मानीय जनों के साथ व्रन्दावन की विश्व प्रशिद्ध फूलों वाली होली खेली गई।
भारतीय संस्कृति से जुड़ी झांकियों ओर रंगारंग कार्यक्रम में शामिल हुई। जिसमे जिले की पंचायतों के सरपंच बड़ी संख्या सम्मिलित हुये ।

Related Articles

Back to top button