धार्मिकमध्य प्रदेश
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिलवानी ने 1100 दीपक से बनाई अयोध्या श्रीराम मंदिर की छवि

सिलवानी । अखिल भारतीय विधार्थी परिषद इकाई सिलवानी द्वारा 500 वर्ष के संघर्ष के बाद आराध्य प्रभु श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन श्रीराम जन्मभूमि पर बन चुके भव्य श्रीराम मंदिर अयोध्या में विराजित हुए रामलला। इस शुभ अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई-सिलवानी द्वारा 1100 दीपक से बनाई अयोध्या श्रीराम मंदिर की छवि एवं श्रीराम आरती, दीप प्रज्वलित कर लगाए जय जय श्रीराम के नारे और कार्यक्रम संपन्न किया। भाग संयोजक जय यादव ने बताया कि हम सब युवा पीढ़ी सौभाग्यशाली है जो की 500 वर्षों के संघर्ष के बाद हमे ये मौक़ा मिला कि हम प्रभु श्रीराम जी की प्राण प्रतिष्ठा को देख पाए।
इस अवसर पर समस्त परिषद कार्यकर्ता एवं छात्र उपस्थित रहे।


