मध्य प्रदेश

सिलवानी रात का पारा 13 डिग्री पहुंचा, राहत के लिए लोगों ने जलाए अलाव

सिलवानी। क्षेत्र में कुछ दिनों से कड़ाके की सर्दी गिर रही है। रात का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जिससे सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। लोग अलाव व गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। नगर में गर्म कपड़ों की दुकानें लग गई हैं। इन पर दोपहर से लेकर शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखी जा रही है। उत्तर से आ रही सर्द हवा के कारण रात के पारे में गिरावट आई है। दिन में हल्की धूप निकलने से राहत मिलती है लेकिन सुबह और शाम को ठंडी हवा चलती हैं। शनिवार सुबह 9 बजे तक कड़ाके की ठंड महसूस की गई, हालांकि बाद में धूप खिल गई थी।

Related Articles

Back to top button