मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री ने की शोक संवेदना व्यक्त, प्रशासन ने चार चार लाख रूपये देने की घोषणा की

चंदन पिपलिया में दीवार गिरने से चार की मौत का मामला।
सिलवानी ।
रविवार की शाम तेज बारिश और आंधी में सिलवानी तहसील के ग्राम चंदन पिपलिया में मकान की दीवार गिरने से 3 मासूम बच्चों सहित चार लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई थी।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने ट्विटर के माध्यम से घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि रायसेन के सिलवानी के चंदन पिपलिया में निर्माणाधीन मक्सन की दीवार गिरने से अमूल्य जिंदगियों के असामयिक निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों मे स्थान और परिजनों को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूँ। विनम्र श्रद्धांजलि। सीएम।
तहसीलदार रामजीलाल वर्मा ने बताया कि तात्कालिक रूप से पीड़ित परिजनों को गेँहू और चाबल उपलब्ध कराया गया है। प्राकृतिक आपदा के तहत चारो मृतक के परिजनों को चार चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता का प्रकरण तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय को भेजा गया है।
ज्ञातव्य है कि रविवार की शाम 4 बजे सिलवानी तहसील मुख्यालय से 14 किलोमीटर दूर राजमार्ग 44 पर बसे ग्राम चंदनपिपलिया में तेज बारिष में कच्चे मकान मेे निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरने से 3 बच्चों सहित एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। वही घटना में चार घायल हुये है। घटना की सूचना मिलने पर 100 डायल और एम्बुलैस से सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी लाया गया। घटना की जानकारी लगते ही तहसीलदार रामजीलाल वर्मा, एसडीओपी राजेश तिवारी सिविल हाॅस्पिटल पहुंचे और वहां से घटना स्थल पर रवाना हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम चंदनपिपलिया में विश्राम अहिरवार एवं मुन्नालाल अहिरवार एक झोपड़ीनुमा कच्चे मकान में निवास में करते थे। मुन्नालाल अहिरवार की प्रधानमंत्री आवास योजना से मकान स्वीकृत हुआ था कच्चे मकान से लगकर आवास योजना के तहत मकान निर्माण किया जा रहा था। रविवार की शाम लगभग 4 बजे अचानक तेज आंधी बारिष में निर्माणाधीन की दीवार कच्ची मकान पर गिर गई। घटना में संध्या पिता विश्राम अहिरवार उम्र 8 साल, रितिक पिता अजमेर अहिरवार उम्र 5 साल, पूर्वी पित मलखान अहिरवार उम्र 1 साल, अखिलेश पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 30 साल की मौत हो गई। वही घटना में रोशनी पिता रोकड़ अहिरवार उम्र 17 साल, रंजना पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 16 साल, शिवानी पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 14 साल, मानकुंअर पिता मुन्नालाल अहिरवार उम्र 19 साल घायलो का सिविल हाॅस्पिटल सिलवानी में इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button