संत श्री रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण 16 फरवरी मझगवा में

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले के मझौली क्षेत्र अंतर्गत संत श्री रविदास जी की प्रतिमा का अनावरण 16 फरवरी 2025 को ग्राम मझगवा रीछी लमकना में होने जा रहा है। इस आयोजन को लेकर जिला अध्यक्ष छोटे पटेल अ.भा ओबीसी ने देते हुए बताया कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा अनावरण दिनांक 16 फरवरी 2025 रविवार को ग्राम मझगवां (रीछी) लमकना, तहसील- मझौली में ओबीसी वर्ग के द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा स्थापित कर सर्व मूल निवासी वर्गों में भाईचारा का शंखनाद होने जा रहा है। अभी तक समाज में जाति के आधार पर ही संतो महापुरुषों को स्थापित कर जयंती मनाई जाती थी। ऐसे माहौल में स्वर्णिम इतिहास की नई नीव रखते हुए ओबीसी वर्ग के द्वारा संत रविदास जी की प्रतिमा की स्थापना कर सर्व समाज में समता, समानता एवं बंधुत्व का संदेश रूपी विचारधारा की नई पहल हुई है जिस दिन सर्व समाज महापुरुषों को जाति के आधार पर ना मानते हुए महापुरुषों के विचारों को आदर्श मानते हुए सभी मूल निवासी संतो को सभी वर्गों में स्थापित करते हुए उनके विचारों को आत्मसात करेंगे तब कहीं जाकर भारत में अस्पृश्यता का अंत होगा और जातियों में विभक्त समाज एकजुट होकर पुनः भारत को अखंड भारत बनाने का सपना साकार होगा। अतः समस्त प्रबुद्ध जनो से विनम्र निवेदन करते है कि आप सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अमूल्य समय प्रदान करे।
इस कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय ओबीसी एससी एसटी संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष- ललित गौर, एडवोकेट तुलसीराम, प्रदेश अध्यक्ष इंद्र कुमार पटेल, नोखेलाल प्रजापति, विवेक पटेल, एडवोकेट रमेश पटेल, राजेश पटेल, मनीष पटेल, ठाकुर विक्रम सिंह, बैजनाथ कुशवाहा, एडवोकेट दिलीप पटेल, प्रदीप पटेल, मुन्नालाल पटेल, बहादुर पटेल, जितेंद्र पटेल, सुग्रीव पटेल, प्रमोद चौधरी, नरेंद्र चौधरी, राजू चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, लोकनाथ चौधरी, बबीता गोटिया, ललित चौधरी, सोनेलाल चौधरी, राधारमन कोरी, अमित चौधरी, गिरानीलाल कुशवाहा, दीपक यादव, नवीन पटेल, राजकुमार लोधी, सीताराम लोधी, उदय पटेल, संतोष राय, अनिल पटेल, अशोक पटेल, रामराज पटेल, डॉ.विनोद पटेल, संतराम पटेल सहित अन्य कार्यकर्तागण की उपस्थिति में किया जाएगा।



