मुठभेड़ में 32 लाख के ईनामी दो नक्सली ढेर
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बालाघाट । एमपी के बालाघाट एवं मंडला जिले के सीमावर्ती ईलाको में नक्सल उन्मुलन में तैनात हाकफोर्स के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहां हॉकफोर्स के जवानो ने 2 नक्सलियों को मार गिराया है तो वही एक नक्सली गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। दरअसल, 30 नवम्बर की सुबह तड़के बालाघाट और मण्डला जिले के बार्डर पर स्थित मोतीनाला थाना के सुपखार के पास जमसेरा के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। जहां मुठभेंड में दोनो ओर से फायरिंग शुरू हुई और लंबे समय तक चली मुठभेंड में हॉकफोर्स के जवानो ने 2 नक्सलीयो को मार गिराया। वही गोली लगने से एक नक्सली गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे नक्सली अपने साथ लेकर घने जंगल में फरार हो गये।
राजेश उर्फ नंदा वंजाम पर 20 लाख और गणेश पर 12 लाख का ईनाम घोषित था
जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में मोतीनाला के स्पेशल आपरेशन गु्रप (हॉकफोर्स) के जवानों ने भोरमदेव एरिया कमेटी नक्सली कमांडर राजेश उर्फ नंदा वंजाम 19 वर्ष निवासी पालगुडेम थाना भेज्जी जिला सुकमा को मार गिराया। जिसके पास से एके-47 एवं एसएलआर रायफल भी बरामद की गई है। वही एक अन्य नक्सली भी मारा गया है जिसका नाम गणेश उम्र 27 वर्ष निवासी नरगुडा थाना कासनसुर जिला गढचिरोली महाराष्ट बताया जा रहा है, जो कि जोन समन्वय टीम का प्रभारी है जिसके पास से भी 01 एस.एल.आर बंदूक बरामद की गई है। वही जवानो के बताये मुताबिक एक नक्सली को गोली लगी है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। पुलिस के अनुसार मारे गये नक्सली कान्हा भोरम देव कमेटी के सक्रिय सदस्य है। जहां मारे गये नक्सलियों में राजेश उर्फ नंदा वंजाम के उपर मध्यप्रदेश महाराष्ट और छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 20 लाख और गणेश के उपर 12 लाख का ईनाम घोषित था।



